उत्‍तर प्रदेश में आज से क्लस्टर आधारित कोविड टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा

उत्‍तर प्रदेश में आज से कलस्‍टर आधारित कोविड टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। राज्‍य सरकार ने अगले तीन महीने के दौरान लोगों को दस करोड टीका लगाने का लक्ष्‍य रखा है।

इस महा अभियान का लक्ष्य रोज 10 से 12 लाख लोगों को टीके लगाना है और इसमें भी सबसे ज्‍यादा ध्‍यान ग्रामीण इलाकों में अधिकतम टीकाकरण पर रहेगा।

कलस्‍टर स्‍ट्रेजीज में हम एक ब्‍लॉक को कलस्‍टर्स में डिवाइड कर देते हैं और उस कलस्‍टर्स में ही सारी टीम जाके स्‍वयं वहीं सत्र लगा के टीकाकरण करते हैं। उसका हमें बहुत अच्‍छा जो है रिजल्‍ट मिला है जो टीकाकरण जोन में पहले करीब चार साढे चार लाख रोज पूरा यूपी में हो रहा था। वो एकदम से आठ साढे आठ लाख और एक दिन तो नौ लाख से भी ऊपर हुआ था। वन थर्ड ब्‍लॉक्‍स में अभी हमने ये कार्यक्रम शुरू किया है। लेकिन एक जुलाई से सभी ब्‍लॉक्‍स में जब यह कार्यक्रम शुरू किया जाएगा तो डेफिनेटली 10 से 12 लाख का जो लक्ष्‍य है वो कोई चुनौती ज्‍यादा नहीं रहेगा। कलस्‍टर मॉडल के जरिए राज्य सरकार ने जून महीने में एक करोड़ टीकाकरण लक्ष्‍य को छह दिन पहले ही प्राप्‍त कर लिया था। राज्य में अब तक 3 करोड़ 12 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment