गैर बैंकिंग वित्तीय कम्पनियों और माइक्रो वित्तीय संस्थाओं द्वारा दिए जाने वाले ऋण पर कल से बढी ब्याज दरें लागू होंगी। रिजर्व बैंक ने कहा है कि आधार ब्याज दर 7.98 प्रतिशत हो जाएगी, जो मौजूदा तिमाही में लागू ब्याज दर से 17 आधार अंक अधिक है।
प्रत्येक तिमाही के अंतिम कार्य दिवस पर आरबीआई गैर बैंकिंग वित्तीय कम्पनियों और माइक्रो वित्तीय संस्थाओं के ग्राहकों से प्रभारित किए जाने वाले ब्याज दर में बदलाव करता है। यह ब्याज दर पांच बडे व्यावसायिक बैंकों की आधार दरों के औसत पर आधारित होती है।
