कनाडा में भीषण गर्मी और लू से बहुत से लोगों की मौत हो गई है। बैंकुवर में पुलिस ने बताया कि शुक्रवार से 130 लोगों की अचानक मृत्यु हुई। इनमें अधिकांश लोग बुजुर्ग थे या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त थे।
कल कनाडा में ब्रिटिश कोलम्बिया के लिटन में लगातार तीसरे दिन तापमान 49 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रहा जबकि इस अवधि में कभी भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाता है। उत्तरी पश्चिमी अमरीका और कनाडा पर हवा के उच्च दबाव को इस गर्मी का कारण बताया जा रहा है।
