मौसम का पूर्वानुमान: अगले 2 दिन में उत्तर-पूर्व भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

(दिन 1): असम और मेघालय में भारी से अति भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अति भीषण वर्षा का अनुमान है। बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी आज कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना।

पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

अरब सागर के दक्षिण-पश्चिमी और पश्चिमी-मध्य भागों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएँ चलने की संभावना है। हवाओं की गति कुछ समय के लिए 60 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी जाती है।

(दिन 2): उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भारी से अति भारी बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर अत्यंत भीषण वर्षा होने का अनुमान है। बिहार, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक-दो स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ बादलों की गर्जना होने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिमी और पश्चिमी-मध्य अरब सागर तथा गुजरात के तटों से सटे उत्तरी अरब सागर के भागों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएँ चलने की संभावना है। हवाओं की गति कुछ समय के लिए 60 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में मछली पकड़ने के लिए न जाने की सलाह दी जाती है।

Related posts

Leave a Comment