उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्विटर इंडिया के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भारत का गलत मानचित्र अपलोड करने पर प्राथमिकी दर्ज की

उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर भारत का गलत मानचित्र अपलोड करने पर ट्वीटर इंडिया के दो वरिष्‍ठ अधिकारियों के नाम प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी में ट्वीटर इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष महेश्‍वरी और न्‍यूज पार्टनरशिप हैड अमृता त्रिपाठी का नाम शामिल हैं। इन दोनों पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा-505(2) के तहत आरोप लगाए गए है।

प्रवीण भाटी की शिकायत पर कल बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर पुलिस थाने में यह एफआईआर दर्ज की गई। ट्वीटर ने इस मानचित्र में केन्‍द्रशासित प्रदेश लद्दाख और जम्‍मू-कश्‍मीर को भारत से अलग दिखाया था। बाद में ट्वीटर ने यह मानचित्र हटा लिया।

Related posts

Leave a Comment