सेन्‍ट्रल विस्‍टा के निर्माण संबंधी चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दी

सुप्रीम कोर्ट ने राष्‍ट्रीय राजधानी में सेन्‍ट्रल विस्‍टा के निर्माण की अनुमति संबंधी दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। इस याचिका में उच्‍च न्‍यायालय के आदेश को चुनौती दी गई थी। इससे पहले, दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने सेन्‍ट्रल विस्‍टा परियोजना के निर्माण पर रोक लगाने से मना कर दिया था। न्‍यायालय ने परियोजना पर रोक लगाने की याचिका को प्रेरित बताते हुए एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। उच्‍च न्‍यायालय ने कहा था कि सेन्‍ट्रल विस्‍टा परियोजना राष्‍ट्रीय महत्‍व की परियोजना है और जनता इस परियोजना के प्रति इच्‍छुक है।

Related posts

Leave a Comment