रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज सड़क सुरक्षा संगठन द्वारा आठ राज्यों में बनाए गए 63 पुलों का लोकार्पण करेंगे

दिल्‍ली में कोविड रोगियों की संख्‍या में कमी को देखते हुए प्रतिबंधों में और छूट देने का फैसला किया गया है। आज सवेरे पांच बजे से प्रतिबंधों में राहत लागू हो गई है।

कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट के कारण पिछले कुछ हफ्तों में दिल्‍ली में कोविड की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। इसे देखते हुए दिल्‍ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कुछ गतिविधियों की अनुमति देने का फैसला किया है। जिम और योग संस्‍थानों को पचास प्रतिशत क्षमता के साथ काम करने की अनुमति दी गई है। विवाह समारोह में मेहमानों की संख्‍या की सीमा भी 20 से बढ़ाकर 50 कर दी गई है। बैंक्विट हॉल, मैरिज हॉल, होटल, जिम और योग संस्‍थान के मालिक कोविड की रोकथाम से जुडे उपायों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्‍चित करने के लिए जिम्‍मेदार होंगे। हालांकि स्‍कूल कॉलेज और अन्‍य शिक्षण संस्‍थान बंद ही रहेंगे। सभी सामाजिक, राज‍नीतिक, सांस्‍कृतिक और धार्मिक गतिविधियों पर रोक रहेगी। सिनेमा हॉल, थियेटर, मल्‍टीप्‍लेक्‍स, मनोरंजन पार्क, स्‍पा, असैम्‍बली हॉल और ऑडेटोरियम को खोलने के अ‍नुमति नहीं है। राष्‍ट्रीय राजधानी में यह सभी प्रतिबंध और निषेध अगले महीने की 5 जुलाई तक जारी रहेंगे।

Related posts

Leave a Comment