हरियाणा में कुछ राहतों के साथ लॉकडाउन 5 जुलाई तक बढ़ा

हरियाणा सरकार ने कोरोना की वजह से समूचे राज्‍य में लॉकडाउन एक और सप्‍ताह के लिए, पांच जुलाई तक बढा दिया है। लेकिन इस दौरान कुछ‍ रियायतें भी दी गई हैं। नये आदेश में राज्‍य सरकार ने अनुसंधानकर्ताओं और प्रयोगशालाओं में प्रैक्टिल कक्षाओं के लिए विश्‍वविद्यालयों के परिसर खोलने की अनुमति दी है। राज्‍य में महिला और बाल विकास विभाग के तहत आंगनवाडी केन्‍द्र और शिशु सदन 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। दुकानें, मॉल, रेस्‍तरां, पूजा स्‍थल, कार्पोरेट कार्यालय, विवाह शादियों और अंतिम संस्‍कार में लोगों के भाग लेने की संख्‍या आदि के बारे में मौजूदा रियायतें जारी रहेंगी।

Related posts

Leave a Comment