जम्मू में पुलिस ने आज एक आईईडी बरामद कर बड़े आतंकवादी हमले को टाल दिया। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा इसका इस्तेमाल भीड़भाड़ वाले इलाके को निशाना बनाने के लिए करना चाहता था। पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में और भी कई संदिग्धों के पकड़े जाने की संभावना है। बडी मात्रा में पकडी गई विस्फोटक सामग्री से जम्मू में एक बड़ा आतंकवादी हमला टल गया।
जम्मू में पुलिस ने आज एक बड़े आतंकवादी हमले को टाल दिया
