प्रधानमंत्री मोदी ने जगन्नाथराव जोशी जी को उनकी 101वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जन संघ और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगन्नाथराव जोशी जी को उनकी 101वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा: “मैं श्री जगन्नाथराव जोशी जी की 101वीं जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जगन्नाथराव जी बेहतरीन संगठक थे और उन्होंने लोगों के बीच काफी काम किया था। जनसंघ और भाजपा को मजबूत बनाने में उनकी बड़ी भूमिका है। वह एक उत्कृष्ट विद्वान और बुद्धिजीवी भी थे।”

Related posts

Leave a Comment