मौसम विभाग ने कहा- इस मानसून देश में 31 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि देश में इस वर्ष मानसून के दौरान अब तक 31 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि 21 जून तक 13 दशमलव सात-आठ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्‍य से दस दशमलव शून्‍य-पांच मिलीमीटर अधिक है। हालांकि दिल्‍ली, राजस्‍थान के कुछ भाग, हरियाणा और पंजाब सहित देश के अन्‍य भागों में अगले सात दिनों में बारिश की संभावना कम ही है। भारतीय मौसम विभाग महानिदेशक ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र और उत्‍तर पश्चिमी इलाकों में अगले पांच दिनों में तेज बारिश की संभावना है।

अभी तक जो मॉनसून का स्थिति है उससे पता चलता है कि पूरे देश में मॉनसून का रेनफॉल अच्छी रही है ये लगभग स्वाभाविक बारिश से 31 पर्सेंट ज्यादा हुई है। मगर अगले 10 दिन में नॉर्थ-वेस्टइंडिया, सेट्रल इंडिया में मॉनसून की स्थिति थोड़ा वीक रहेगा। नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में रेन फॉल में इन्क्रीज होगा।

मौसम विभाग ने ओडि़सा, पश्चिम बंगाल, सिक्‍किम, झारखंड,छत्‍तीसगढ़ और बिहार के कई इलाकों में अगले पांच दिनों में तेज बारिशका अनुमान लगाया है। इसके साथ ही दक्षिणी भारत में भी अगले सात दिनों में तेज बारिशकी संभावना है।

Related posts

Leave a Comment