उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों से जुलाई महीने में प्रतिदिन 10 से 11 लाख टीके लगाये जाने के लिए सभी तैयारियां करने को कहा

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों से जुलाई महीने में प्रतिदिन 10 से 11 लाख टीके लगाये जाने के लिए सभी तैयारियां करने को कहा है। उन्‍होंने राज्‍य में कल से शुरू हुए टीकाकरण के महाअभियान के पहले दिन मिली सफलता पर संतोष व्‍यक्‍त किया।

सात लाख 29 हजार एक सौ 97 लोगों को राज्‍य में कल कोविड के टीके लगाए गए जो प्रतिदिन के निर्धारित लक्ष्‍य छह लाख से काफी अधिक है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सफलता की दर यह लगातार बनी रहनी चाहिए। राज्य में अब तक 2 करोड़ 63 लाख से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है। टीकाकरण का नया अभियान प्रति दिन 6 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाने के लक्ष्‍य से शुरू हुआ है, जिसे जल्‍दी ही बढ़ाकर जुलाई महीने के पहले हफ्ते में दस से 12 लाख प्रतिदिन किया जाना है। फिलहाल प्रदेश के 7200 से अधिक टीकाकरण केन्‍द्रों पर यह अभियान चलाया जा रहा है। और इसे दस हजार के करीब टीकाकरण केंद्रों के जरिए संचालित करने की योजना है।

Related posts

Leave a Comment