प्रधानमंत्री ने आज रिकॉर्ड स्तर पर हुए टीकाकरण की सराहना की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज के टीकाकरण की रिकार्ड तोड़ संख्या पर प्रसन्नता व्यक्त की है और कड़ी मेहनत के लिए अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं की प्रशंसा की है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा:

“आज के टीकाकरण की रिकॉर्ड तोड़ संख्या खुशी देने वाली है। कोविड-19 से लड़ने के लिए टीका हमारा सबसे मजबूत हथियार बना हुआ है। जिन लोगों ने टीका लगाया उन सभी को बधाई तथा इतने सारे नागरिकों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं की प्रशंसा करता हूं।

Related posts

Leave a Comment