ईरान के एकमात्र परमाणु संयंत्र को आपात स्थिति में अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। ईरान की विद्युत कंपनी तावानीर के एक अधिकारी ने बताया कि बुशहर स्थिति परमाणु संयंत्र की बंद होने की प्रक्रिया शनिवार से शुरु हो गई और यह तीन-चार दिन में पूरी तरह से बंद हो जायेगा। वर्ष 2011 में रूस की सहायता से शुरू हुए इस संयंत्र को पहली बार आपात स्थिति में बंद किया गया है।
ईरान ने अपना एकमात्र परमाणु संयंत्र आपात स्थिति में बंद करने की घोषणा की
