दिल्ली में कोविड प्रतिबंधों में राहत 28 जून सुबह पांच बजे तक बढा दी गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कोविड की दूसरी लहर के दौरान लागू प्रतिबंधों में और छूट देने की घोषणा की। आज से पार्क, उद्यान, गोल्फ क्लब और खुले में योग गतिविधियों को मंजूरी दी गई है।
दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी बाजार, कॉम्पलेक्स और मॉल सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक खुलेंगे।
रेस्त्रां को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सुबह आठ से रात दस बजे तक और बार को दोपहर बारह बजे से रात दस बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।