कर्नाटक में 16 जिलों में आज से लॉकडाउन के नियमों में छूट

कर्नाटक में 16 जिलों में आज से लॉकडाउन के नियमों में छूट दी जा रही है। इन जिलों में कोविड संक्रमण की दर 5 प्रतिशत से नीचे है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि नियमों में यह छूट 5 जुलाई तक लागू रहेगी।

तांत्रिक सलाहकार समिति के सलाह पर बेंगलुरु अर्बन, यादगीरि, बीदर, कलबुर्गी, बेलगावी, मंड्या, कोप्पल, चिक्कबल्लापुर, कोलार, गडग, ​​रायचूर, बागलकोट और तुमकुरु जिलों में लॉकडाउन से कुछ राहत दी गई है। सभी दुकानें और दफ्तर शाम पांच बजे तक खोले जायेंगे। बस और मेट्रो रेल की सुविधा आरंभ होगी। सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक पार्क खुले रहेंगे। होटल, क्लब, रेस्टोरेंट, लॉज और रिसॉर्ट ए.सी. के बगैर केवल 50 प्रतिशत तक ग्राहक को सेवा उपलब्ध करवाने की छूट दी गई है। फिल्म शूटिंग और आउटडोर स्पोर्ट्स की अनुमति दी गई है। शॉपिंग मॉल, स्विमिंग पूल, धार्मिक स्थल और सार्वजनिक सभा पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

Related posts

Leave a Comment