दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 0.6 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

शुक्रवार को दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे यह देश का सबसे गर्म स्थान बन गया।

मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, लू और तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार लू की स्थिति तब उत्पन्न होती है जब अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री या इससे अधिक होता है और कम से कम 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 39 फीसदी था।

Related posts

Leave a Comment