एलएसजी ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया, आखिरी पायदान पर खत्म किया IPL अभियान

एलएसजी ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया, आखिरी पायदान पर खत्म किया IPL अभियान

निकोलस पूरन (29 गेंद में 75) और कप्तान लोकेश राहुल (41 गेंद में 55) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच 44 गेंद में 109 रन की साझेदारी के दम पर लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में शुक्रवार को यहां मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया।

एलएसजी ने छह विकेट पर 214 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा (38 गेंद में 68 रन) और नमन धीर (28 गेंद में नाबाद 62 रन) की अर्धशतकीय पारियों के बाद भी मुंबई को छह विकेट पर 196 पर रोक दिया। इस हार के बाद यह तय हो गया कि मुंबई की टीम 14 मैचों में सिर्फ चार जीत के साथ आखिरी पायदान पर रहेगी।

Related posts

Leave a Comment