दिल्ली में वायु की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची

दिल्ली में वायु की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची

दिल्ली में बेहद प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण मंगलवार को वायु की गुणवत्ता चिंताजनक रूप से गिरकर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गयी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में मंगलवार शाम को चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 302 दर्ज किया गया। सीएक्यूएम दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण कम करने की रणनीतियों की योजना बनाने और उन्हें लागू करने के लिए जिम्मेदार एक वैधानिक निकाय है। सीएक्यूएम ने मौजूदा स्थिति के मद्देनजर एक आपातकालीन बैठक बुलाई है।

Related posts

Leave a Comment