छत्तीसगढ में कल शाम बस दुर्घटना में तीन महिलाओं सहित बारह लोगों की मृत्यु हो गई और 15 घायल हो गए। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित निजी कंपनी की एक डिस्टलरी में काम करने वाले कर्मचारी कल शाम एक बस से अपने घर लौट रहे थे। कुम्हारी इलाके के खपरी गांव के पास बस के ड्राइवर ने स्टीयरिंग पर अपना नियंत्रण खो दिया और यह बस एक मुरूम खदान में गिर गई। इस बस में करीब 40 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत तथा बचाव कार्य चलाया गया। घायलों को इलाज के लिए राजधानी रायपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। इस बीच, दुर्ग कलेक्टर ने इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...