कांग्रेस ने पार्टी के घोषणापत्र के बारे में प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी के बयान को लेकर निर्वाचन आयोग में शिकायत की है। नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में आज एक शिष्टमंडल ने आयोग से मुलाकात की। सलमान खुर्शीद ने बताया कि कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप वाले नरेन्द्र मोदी के बयान पर पार्टी ने आपत्ति की है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से कहा है कि इस मामले को गंभीरता से लें और कार्रवाई करें।
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर निर्वाचन आयोग से शिकायत की