पाकिस्‍तान: मरियम नवाज ने पाकिस्‍तान के पश्चिमी पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली

पाकिस्‍तान: मरियम नवाज ने पाकिस्‍तान के पश्चिमी पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली

पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने आज पाकिस्‍तान के पश्चिमी पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में मरियम ने कहा कि यह हर महिला की जीत है। उन्‍होंने कहा कि उनके पिता की विरासत को संभालना आसान नहीं है लेकिन वे जनता की उम्‍मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगी। मरियम ने कहा कि आज से वे सिर्फ एक खास राजनीतिक दल की प्रतिनिधि नहीं हैं बल्कि समूचे पंजाब की वजीर-ए-आला होंगी।

हाल ही में हुए चुनाव में पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग-नवाज ने पंजाब प्रांत में 1 सौ 37 विधानसभा सीट और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ पीटीआई द्वारा समर्थित उम्‍मीदवारों ने 1 सौ 13 सीट जीतीं हैं।

Related posts

Leave a Comment