गोवा सरकार विश्व बैंक के साथ साझेदारी में नीतिगत विकास वित्त सुविधा शुरू करेगी

गोवा सरकार विश्व बैंक के साथ साझेदारी में नीतिगत विकास वित्त सुविधा शुरू करेगी

गोवा सरकार, विश्व बैंक के साथ साझेदारी में नीतिगत विकास वित्त सुविधा शुरू करेगी। यह अपनी तरह की पहली, जलवायु-केंद्रित, बहु-क्षेत्रीय सुविधा होगी। यह गोवा को कम कार्बन और जलवायु निवेश लागू करने के लिए वित्त जुटाने में मदद करेगी। वित्त सुविधा में सार्वजनिक, निजी, अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू जलवायु वित्त शामिल है।

इससे गोवा और तटीय राज्‍यों को जलवायु परिवर्तन से बचाने में मदद मिलेगी। इसकी घोषणा पणजी में विश्व बैंक की भारत जलवायु और विकास भागीदार सम्‍मेलन में की गई। संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी गोवा सरकार और विश्व बैंक कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment