रक्षा खरीद परिषद ने सशस्‍त्र बलों और तटरक्षक बलों की क्षमताएं बढाने के लिए चौरासी हजार पांच सौ साठ हजार रुपये के खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा खरीद परिषद ने सशस्‍त्र बलों और तटरक्षक बलों की क्षमताएं बढाने के लिए चौरासी हजार पांच सौ साठ हजार रुपये के खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा खरीद परिषद ने सशस्‍त्र बलों और तटरक्षक बलों की क्षमताएं बढाने के लिए चौरासी हजार पांच सौ साठ करोड रुपये के खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्‍यक्षता में हुई बैठक में यह मंजूरी दी गई। प्रस्तावों में नई पीढ़ी के एंटी-टैंक माइंस, एयर डिफेंस टैक्टिकल कंट्रोल रडार, हेवी वेट टॉरपीडो, मीडियम रेंज मैरीटाइम टोही और फ्लाइट रिफ्यूलर एयरक्राफ्ट की खरीद शामिल हैं।

रक्षा मंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्ट-अप तथा सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्योगों-एमएसएमई से उन्नत प्रौद्योगिकियों की खरीद को बढ़ावा देने के लिए रक्षा खरीद प्रक्रिया 2020 में संशोधन को भी मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे स्टार्ट-अप और एमएसएमई को प्रोत्साहन मिलेगा तथा देश में व्‍यापार में सुगमता को बढ़ावा मिलेगा।

Related posts

Leave a Comment