सेबी ने अनुचित तरीके अपनाकर निवेशकों को धोखा देने वाली कंपनियों पर चिंता व्‍यक्‍त की

सेबी ने अनुचित तरीके अपनाकर निवेशकों को धोखा देने वाली कंपनियों पर चिंता व्‍यक्‍त की

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अनुचित तरीके अपनाकर निवेशकों को धोखा देने वाली कंपनियों पर चिंता व्‍यक्‍त की है। बाजार नियामक बोर्ड ने सेबी से पंजीकृत होने का झूठा दावा करने वाली ऑनलाइन कंपनियों में बढ़ोतरी पाई है। उसने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ये कंपनियां अक्‍सर आम लोगों को कथित रूप से सेबी से जारी फर्जी प्रमाण-पत्र दिखाकर और निवेश पर भारी रिटर्न का भरोसा दिलाकर धोखा देती हैं।

सेबी ने निवेशकों से ऐसी कंपनियों से सतर्क रहने और इस मामले में विवेक से काम लेकर कंपनियों की रजिस्‍ट्रेशन स्थिति जांच लेने को कहा है। सेबी ने कहा कि निवेशकों के लिए यह जानना- समझना अनिवार्य है कि ऊँचा रिटर्न देने का दावा करने वाले निवेश में आम तौर पर अधिक जोखिम और जालसाजी की आशंका होती है तथा सुरक्षित रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती।

सेबी ने निवेशकों को सलाह दी है कि प्रतिभूति बाजार में निवेश करते समय सेबी की वेबसाइट www.sebi.gov.in पर कंपनी की पंजीकरण स्थिति जांच लें।

Related posts

Leave a Comment