बसंत पंचमी आज देश के विभिन्‍न भागों में श्रद्धा, आस्‍था और उल्‍लास से मनाई जा रही है

बसंत पंचमी आज देश के विभिन्‍न भागों में श्रद्धा, आस्‍था और उल्‍लास से मनाई जा रही है। माघ शुक्‍ल पंचमी के इस अवसर पर ज्ञान, विवेक और विद्या की देवी माँ सरस्‍वती की पूजा-आराधना की जाती है।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को बसंत पंचमी की बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि श्रद्धा और समर्पण का यह उत्‍सव लोगों के जीवन में प्रसन्‍नता और समृद्धि लाएगा। उन्‍होंने माँ सरस्‍वती से हर एक के जीवन में ज्ञान और विवेक के आलोक की प्रार्थना की।

Related posts

Leave a Comment