संसद में बजट सत्र को शनिवार तक एक दिन के लिए बढ़ाया गया

संसद में बजट सत्र को शनिवार तक एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। 31 जनवरी को शुरू हुआ सत्र इस महीने की 9 तारीख को समाप्त होने वाला था। आज सुबह जब राज्यसभा की बैठक हुई तो सभापति जगदीप धनखड़ ने सत्र को एक दिन के लिए बढ़ाने के फैसले की घोषणा की। इस दौरान सरकार 2014 से पहले और बाद की अर्थव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा पर संसद में एक श्वेत पत्र पेश कर सकती है।

Related posts

Leave a Comment