माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नडेला ने घोषणा की है कि उनकी कंपनी 2025 तक बीस लाख से अधिक भारतीयों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के कौशल में सक्षम बनाने का प्रशिक्षण देगी। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर भारत और अमरीका के बीच किए जा रहे सहयोग को लेकर चर्चा की। भारतीय मूल के माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता – एआई देश में सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाने में मदद दे सकती है। उन्होंने भारत को अधिकतम वृद्धि वाले बाजारों में से एक बताया। कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर विचार व्यक्त करते हुए नडेला ने कहा कि यह नई सशक्त प्रौद्योगिकी है जिसे विश्व के प्रत्येक भाग में तेजी से प्रचारित किए जाने की आवश्यकता है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...