नामीबिया के राष्ट्रपति हागे गॉटफ्रीड गाइनगोब का राजधानी विंडहोक के एक अस्पताल में निधन हो गया है। कार्यवाहक राष्ट्रपति नांगोलो म्बुम्बा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि 82 वर्षीय गाइनगोब का कल रात 12 बजकर 04 मिनट पर एक अस्पताल में साथ निधन हो गया। उनकी पत्नी और बच्चे उनके साथ थे।
जनवरी में कैंसर का पता चलने के बाद राष्ट्रपति गाइनगोब अस्पताल में इलाज करा रहे थे। वे नामीबिया के तीसरे राष्ट्रपति थे और वर्ष 2015 से इस पद पर थे। वह वर्तमान में अपने दूसरे कार्यकाल में थे। नामीबिया को दक्षिण अफ्रीका से आजादी मिलने के बाद उन्होंने 1990 से 2002 तक देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में भी कार्य किया था।