कोहरे के कारण हवाई उड़ानों में हो रहे व्यवधान को लेकर 6 हवाई अड्डे पर स्थापित होंगे वाॅर रूम

कोहरे के कारण हवाई उड़ानों में व्यवधान के मद्देनजर, हवाई अड्डे और एयरलाइन संचालक यात्रियों की असुविधा के समाधान के लिए छह मेट्रो हवाई अड्डों पर वॉर रूम स्थापित करेंगे। सरकार ने सभी छह मेट्रो हवाई अड्डों से रोजाना तीन बार इस सम्‍बंध में रिपोर्ट मांगी है। यह जानकारी केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में दी। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डों पर चौबीसों घंटे पर्याप्त मात्रा में केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल- सीआईएसएफ की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रियाओं तथा नागर विमानन आवश्यकताओं के कार्यान्वयन के बारे में नियमित रूप से निगरानी तथा रिपोर्ट करेगा।

Related posts

Leave a Comment