अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना को आज लगातार चौथे कार्यकाल के लिए बांग्लादेश की प्रधान मंत्री के रूप में शपथ दिलायी जाएगी। बांग्लादेश के राष्ट्रपति आज शाम ढाका में शेख हसीना को शपथ दिलाऐंगे। इस अवसर पर 25 मंत्रियों और 11 राज्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। इस महीने की सात तारीख को आम चुनाव में शेख हसीना के नेतृत्व में उनकी पार्टी को शानदार जीत मिली थी।
अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी
