प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात की और संसदीय चुनावों में लगातार चौथे कार्यकाल के लिए उनकी जीत पर बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया और लिखा, “मैं चुनावों के सफल आचरण के लिए बांग्लादेश के लोगों को भी बधाई देता हूं। हम बांग्लादेश के साथ अपनी स्थायी और जन केंद्रित साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
बांग्लादेश में राष्ट्रीय चुनाव में शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग पार्टी ने बहुमत प्राप्त कर लिया है। बांग्लादेश की जातीय संसद की 299 सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में अब तक 224 सीटों के परिणाम मिल चुके हैं। अवामी लीग ने 165 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि जातीय पार्टी के नौ उम्मीदवार जीते हैं। 49 निर्दलीय और अन्य पार्टियों के एक उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है।