प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल बिहार, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, चण्डीगढ, लद्दाख और जम्मू कश्मीर से आने वाले एन.डी.ए. सांसदों के साथ भेंट की। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने के उद्देश्य से यह बैठक की जा रही हैं। सूत्रों ने बताया है कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से सभी भावनाओं से ऊपर उठकर समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए काम करने को कहा। केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह तथा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बैठक में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी संसद के मौजूदा मानसून सत्र के दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं। आगामी आम चुनावों को देखते हुए यह बैठकें महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...