प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सरकार का विकसित भारत संकल्‍प यात्रा के माध्‍यम से केन्‍द्र की सभी योजनाओं का भरपूर लाभ लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्‍य है। आज दोपहर वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्‍प यात्रा के लाभार्थियों के साथ बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्‍यक्ति तक पहुंचकर सभी को सरकारी योजनाओं से जोड रही है। उन्‍होंने बताया कि पिछले नौ वर्षों में केन्‍द्र सरकार की कल्‍याणकारी योजनाओं से करोडों लोगों का जीवन सुगम बना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गांव हो या शहर सभी जगह विकसित भारत संकल्‍प यात्रा को लेकर लोगों में उत्‍साह है। उन्‍होंने कहा कि इस यात्रा का सबसे बडा उद्देश्‍य यही है कि सरकारी योजनाओं के लाभ से कोई भी व्‍यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत संकल्‍प यात्रा ने दो-तीन दिन पहले ही पचास दिन की यात्रा पूरी कर ली है और 11 करोड लोगों ने इसमें भाग लिया।

विकसित भारत संकल्‍प यात्रा केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी देने के लिए देशभर में आयोजित की जा रही है। इस यात्रा के जरिए सरकार सुनिश्चित कर रही है कि समयबद्ध तरीके से इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे। पिछले वर्ष 15 नवंबर को इस यात्रा की शुरुआत के बाद से प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग भागों से विकसित भारत संकल्‍प यात्रा के लाभार्थियों से नियमित बातचीत कर रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्‍य लोगों को पीएम-उज्‍ज्‍वला योजना, पीएम-आयुष्‍मान भारत और पीएम-आवास योजना जैसी केंद्र सरकार की विभिन्‍न कल्‍याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्‍हें इनका लाभ पहुंचाना है।

Related posts

Leave a Comment