सुरक्षाबलों ने राजौरी के एक सैन्य शिविर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंवादियों को मार गिराया

सुरक्षाबलों ने राजौरी के एक सैन्य शिविर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंवादियों को मार गिराया

केन्‍द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आज सुबह राजौरी जिले के एक सैन्य शिविर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ में सेना के तीन जवान भी शहीद हो गए

दोनों आतंकवादी दरहल तहसील के पारगल क्षेत्र में सेना के शिविर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी में पांच जवान घायल हो गए, बाद में इनमें से तीन की मौत हो गई।

सुरक्षाबलों ने घटनास्‍थल को घेरे में ले लिया है और अतिरिक्‍त सुरक्षादलों को घटनास्‍थल पर भेज दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment