नई दिल्ली में इस्राइल के दूतावास के निकट हुआ विस्फोट, सभी राजनयिक और कार्मिक सुरक्षित

नई दिल्ली में इस्राइल के दूतावास के निकट हुआ विस्फोट, सभी राजनयिक और कार्मिक सुरक्षित

नई दिल्ली में इस्राइल के दूतावास के निकट कल शाम एक विस्फोट हुआ। घटनास्थल पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। दूतावास के उप-प्रमुख ओहद नकाश कायनर ने कहा कि विस्फोट दूतावास के समीपवर्ती स्थल पर हुआ।

उन्होंने बताया कि सभी राजनयिक और कार्मिक सुरक्षित हैं। दूतावास की सुरक्षा टीम अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है और वे इस मामले की आगे जांच करेंगे। दिल्ली पुलिस की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी। क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिये गए हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि अभी तक कोई विस्फोटक नहीं मिला है और तलाशी अभियान जारी है। अग्निशमन विभाग को कल शाम पौने छह बजे विस्फोट की सूचना मिली थी और दो दमकलें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई थीं।

Related posts

Leave a Comment