कर्नाटक: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कोविड के JN.1 वेरिएंट को लेकर बेंगलुरू में उच्‍च स्‍तरीय बैठक की

कर्नाटक: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कोविड के JN.1 वेरिएंट को लेकर बेंगलुरू में उच्‍च स्‍तरीय बैठक की

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने कोविड के जे.एन.वन के बारे में आज बेंगलुरू में उच्‍च स्‍तरीय बैठक में समीक्षा की। राज्‍य में कोविड के बढ़ते मामलों तथा पिछले तीन दिन में तीन लोगों की मौत होने के मद्देनजर बैठक बुलाई गई थी। कर्नाटक में 92 लोग कोरोना से संक्रमित हैं जिनमें से केवल बेंगलुरू में ही 80 मामले हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्‍य में प्रतिदिन पांच हजार लोगों की कोविड जांच की जा रही है तथा अधिक जांच केरल से सटे सीमावर्ती जिलों में की जा रही है। मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया कि पहले से ही किसी अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि अस्‍पतालों में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और बिस्तरों की कोई कमी न हो। उन्‍होंने बताया कि केरल और तमिलनाडु से सटी सीमा पर अधिक सतर्कता बरती जा रही है।

Related posts

Leave a Comment