कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कोविड के जे.एन.वन के बारे में आज बेंगलुरू में उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की। राज्य में कोविड के बढ़ते मामलों तथा पिछले तीन दिन में तीन लोगों की मौत होने के मद्देनजर बैठक बुलाई गई थी। कर्नाटक में 92 लोग कोरोना से संक्रमित हैं जिनमें से केवल बेंगलुरू में ही 80 मामले हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में प्रतिदिन पांच हजार लोगों की कोविड जांच की जा रही है तथा अधिक जांच केरल से सटे सीमावर्ती जिलों में की जा रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया कि पहले से ही किसी अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि अस्पतालों में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और बिस्तरों की कोई कमी न हो। उन्होंने बताया कि केरल और तमिलनाडु से सटी सीमा पर अधिक सतर्कता बरती जा रही है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...