संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गजा के मानवीय सहायता प्रस्ताव पर हो रहा मतदान

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में आज गजा के लिए मानवीय सहायता बढ़ाने के प्रस्ताव पर मतदान किया जा रहा है। सोमवार को इस पर मतदान होना था लेकिन बातचीत के लिए कुछ और समय दिये जाने के मद्देनजर इसमें विलंब हुआ। इस बीच हमास के नेता इस्‍माईल हानिया मिश्र की राजधानी काहिरा पहुंच गए, गजा में युद्ध विराम पर चर्चा होनी है। मीडिया खबरों के अनुसार इस बातचीत में हमास के उच्‍च स्‍तरीय शिष्टमंडल का नेतृत्‍व इस्‍माईल हानिया करेंगे। इस्‍माईल हानिया मिश्र के गुप्तचर विभाग के प्रमुख और अन्य लोगों के साथ बातचीत करने वाले हैं। इस बातचीत में बंदियों की रिहाई से संबंधित समझौते की तैयारी के लिए युद्ध विराम पर चर्चा होगी।

Related posts

Leave a Comment