युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की। पुरस्कार विजेता 09 जनवरी, 2024 (मंगलवार) को 1100 बजे राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति के करकमलों से पुरस्कार प्राप्त करेंगे।
समिति की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद सरकार ने निम्नलिखित खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है:
(i) मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023
क्र.सं.
खिलाड़ी का नाम*
स्पर्धा
1.
चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी
बैडमिंटन
2.
रंकीरेड्डी सात्विक साई राज
बैडमिंटन
* यह पुरस्कार टीम के प्रदर्शन के आधार पर समान उपलब्धियां हासिल करने वाले दोनों खिलाड़ियों को प्रदान किया गया है।
(ii) खेल और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार 2023
क्र.सं.
खिलाड़ी का नाम
स्पर्धा
1.
ओजस प्रवीण देवताले
तीरंदाजी
2.
अदिति गोपीचंद स्वामी
तीरंदाजी
3.
श्रीशंकर एम
एथलेटिक्स
4.
पारुल चौधरी
एथलेटिक्स
5.
मोहम्मद हुसामुद्दीन
मुक्केबाज़ी
6.
आर वैशाली
शतरंज
7.
मोहम्मद शमी
क्रिकेट
8.
अनुष अग्रवाल
घुड़सवारी
9.
दिव्यकृति सिंह
घुड़सवारी ड्रेसेज
10.
दीक्षा डागर
गोल्फ़
11.
कृष्ण बहादुर पाठक
हॉकी
12.
पुखरामबम सुशीला चानू
हॉकी
13.
पवन कुमार
कबड्डी
14.
रितु नेगी
कबड्डी
15.
नसरीन
खो-खो
16.
पिंकी
लॉन बॉल्स
17.
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर
निशानेबाजी
18.
ईशा सिंह
निशानेबाजी
19.
हरिंदर पाल सिंह संधू
स्क्वॉश
20.
अयहिका मुखर्जी
टेबल टेनिस
21.
सुनील कुमार
कुश्ती
22.
एंटीम
कुश्ती
23.
नाओरेम रोशिबिना देवी
वुशू
24.
शीतल देवी
पैरा तीरंदाजी
25.
इलूरी अजय कुमार रेड्डी
ब्लाइंड क्रिकेट
26.
प्राची यादव
पैरा कैनोइंग
(iii) खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023
नियमित श्रेणी:
क्र.सं.
कोच का नाम
स्पर्धा
1.
ललित कुमार
कुश्ती
2.
आर बी रमेश
शतरंज
3.
महावीर प्रसाद सैनी
पैरा एथलेटिक्स
4.
शिवेन्द्र सिंह
हॉकी
5.
गणेश प्रभाकर देवरुखकर
मलखंब
आजीवन श्रेणी:
क्र.सं.
कोच का नाम
स्पर्धा
1.
जसकीरत सिंह ग्रेवाल
गोल्फ़
2.
भास्करन ई
कबड्डी
3.
जयन्त कुमार पुशीलाल
टेबल टेनिस
(iv) खेल और खेलों में जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2023:
क्र.सं.
खिलाड़ी का नाम
स्पर्धा
1.
मंजूषा कंवर
बैडमिंटन
2.
विनीत कुमार शर्मा
हॉकी
3.
कविता सेल्वराज
कबड्डी
(v) मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफी 2023:
1.
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर
समग्र रूप से शीर्ष प्रदर्शन के लिए विजेता विश्वविद्यालय
2.
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब
प्रथम उपविजेता विश्वविद्यालय
3.
कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र
द्वितीय उपविजेता विश्वविद्यालय
खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और सम्मानित करने के लिए प्रति वर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं।
‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
‘खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार’- पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन की भावना प्रदर्शित करने के लिए दिया जाता है।
‘खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार’ लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के साथ-साथ खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सक्षम बनाने हेतु प्रशिक्षकों को दिया जाता है।
‘खेलों और खेलों में जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार’ उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है और जो अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल आयोजन को बढ़ावा देने में अपना सहयोग जारी रखते हैं।
अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में समग्र रूप से शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी दी जाती है।
आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए थे और खिलाड़ियों/कोचों/संस्थाओं को एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन/नामांकन प्राप्त हुए, जिन पर उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने विचार किया। इस समिति में प्रतिष्ठित खिलाड़ी, खेल पत्रकारिता और खेल प्रशासक का अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ शामिल थे।