छत्तीसगढ़ में माओवादियों के साथ मुठभेड में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में एक उप-निरीक्षक की मृत्यु हो गयी और एक जवान घायल हो गया। सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन का एक दल आज सुबह बस्तर डिवीजन में सुकमा जिला के झारसुगुडा क्षेत्र में तलाशी अभियान पर था।
माओवदियों ने उरसांगल गांव के पास सीआरपीएफ की इस टीम पर घात लगाकर हमला किया। जवानों ने भी जवाबी गोलीबारी की। इस मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए हैं जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ है। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया जा रहा है। घटना के बाद अतिरिक्त बल को मौके पर भेज दिया गया है।