ऑस्ट्रेलिया में उष्णकटिबंधीय चक्रवात जैस्पर कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हुआ

ऑस्ट्रेलिया में उष्णकटिबंधीय चक्रवात जैस्पर कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है। इसके प्रभाव से पूर्वोत्तर तट पर भारी बारिश हुई। इससे प्रभावित लगभग 40,000 लोगों को अपना घर छोडना पडा और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बिजली गुल रही।

चक्रवात कल देर रात क्वींसलैंड राज्य तट को पार कर गया। इस दौरान 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, इससे कम आबादी वाले इस क्षेत्र के निवासी प्रभावित हुए।ऑस्‍ट्रेलिया के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तूफान के प्रभाव से अभी भी तेज वर्षा और प्रचंड हवाएं जारी हैं। कई क्षेत्रों में 40 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा हुई है।

Related posts

Leave a Comment