प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के कुछ हिस्‍सों में तेज बारिश से उत्‍पन्‍न स्‍थ‍िति पर मुख्‍यमंत्री एम. के. स्‍टालिन से चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कुछ हिस्‍सों में तेज बारिश से उत्‍पन्‍न स्‍थ‍िति पर मुख्‍यमंत्री एम. के. स्‍टालिन से चर्चा की। प्रधानमंत्री ने उन्हें राहत और बचाव कार्यों में हरसंभव मदद का आश्‍वासन दिया। प्रधानमंत्री सभी लोगों की सुरक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य की कामना भी की है।

तमिलनाडु के 27 जिलों में उत्‍तर-पूर्व मॉनसून के प्रभाव से अतिवृष्टि हो रही है। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की चार कंपनियां तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और मदुरै जिलों में भेजी गई हैं। बारिश प्रभावित जिलों में शैक्षणिक संस्थान दो दिन बंद रहेंगे। लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के कारण रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि चेन्नई, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान अतिवृष्टि की आशंका है।

तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में पास्ट 24 आवर में हैवी टू वैरी हैवी रेनफॉल ट्रैक किया गया है। आज और कल भी हैवी टू हैवी रेनफॉल हो सकता है। मगर, इन्टेन्सिटी ऑफ रेनफॉल कम रहेगी। फिर 11 तारीख को वहां रेनफॉल इन्टेन्सिटी बढ़ेगी और एक्सट्रीमली हैवी रेनफॉल ऐक्टिविटी तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में हो सकता है, क्योंकि लो-कोस्ट एरिया नौ तारीख को वे ऑफ बंगाल में डेवलप हो रहा है और ये धीरे-धीरे वेस्ट, नॉर्थ-वेस्ट की दिशा में गति करते हुए 11 तारीख को तमिलनाडु कोस्ट के पास पहुंच सकता है।

Related posts

Leave a Comment