चार दिन का छठ महापर्व आज से आरंभ हो गया

चार दिन का छठ महापर्व आज से आरंभ हो गया

बिहार में चार दिन का छठ महापर्व आज से आरंभ हो गया है। इस पर्व में श्रद्धालु सूर्य की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। इसे पृथ्वी पर जीवन के स्रोत सूर्य देवता की उपासना के रूप में पवित्रता और समर्पण के साथ मनाया जाता है।

नहाय-खाय के साथ ही आज से चार दिवसीय छठ महापर्व का अनुष्ठान शुरू हो गया। श्रद्धालु स्नान-ध्यान के बाद अरवा चावल की भात, कद्दु की सब्जी और चने की दाल ग्रहण कर व्रत की शुरूआत करेंगे। कल खरना है। इस दिन श्रद्धालु चावल, गुड़ और दूध से बनी खीर समेत अन्य सामग्रियों के साथ पूजन कर प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जायेगा। बुधवार को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जायेगा। गुरूवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही छठ महापर्व का अनुष्ठान समाप्त हो जायेगा।

Related posts

Leave a Comment