असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असम आने, कामाख्या कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखने, जोरहाट में बीर लाचित की भव्य प्रतिमा समर्पित करने, तिनसुकिया मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने और शिवसागर मेडिकल कॉलेज की नींव रखने का निमंत्रण देना मेरे लिए खुशी की बात थी।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “मुझे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने और उनके निरंतर मार्गदर्शन और नेतृत्व के लिए असम की ओर से अपार आभार व्यक्त करने का सौभाग्य मिला। हमारी बातचीत के दौरान उन्हें चल रहे जन-समर्थक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।”