देश के उत्तरी भागों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई

देश के उत्तरी भागों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई

उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर आज घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बनी रही।

उत्तर पश्चिम भारत के राजस्थान के फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान एक दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले सात दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

Related posts

Leave a Comment