S&P ग्लोबल रेटिंग्स एजेंसी ने कहा है कि भारत वर्ष 2030 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा, लेकिन देश के लिए एक बड़ी चुनौती विशाल अवसर का लाभ उठाना और अगला बड़ा वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनना होगा। अमरीका की इस एजेंसी को उम्मीद है कि भारत अगले तीन वर्षों में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था होगा, जिसमें सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में अनुमानित 6.4 प्रतिशत से अधिक होकर वर्ष 2026 तक 7 प्रतिशत तक हो जाएगी।
मार्च 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2 प्रतिशत बढ़ी। भारत की जीडीपी जून की तिमाही में 7.8 प्रतिशत और सितंबर की तिमाही में 7.6 प्रतिशत बढ़ी।