उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू

उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू

उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस सत्र में कुछ नये नियम लागू किये गए हैं। इनके तहत सदस्यों के लिए दोनों सदनों में मोबाईल फोन, बैनर और पोस्टर लेकर जाने पर पाबंदी लगा दी गयी है। चार दिन के इस सत्र में राज्य सरकार वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अनुपूरक अनुदान की माँग पेश करेगी।

विधानसभा के आज से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र का संचालन पिछले विधानसभा सत्र में पारित नियमों के तहत होगा। इस बार महिला विधायकों के लिए विशेष सुविधा होगी क्योंकि उन्हें विधानसभा सत्र के दौरान बोलने में प्राथमिकता दी जाएगी। सत्र के पहले दिन आज सदन के वर्तमान और पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया जाएगा। कल सुबह पहले भाग में उत्‍तरप्रदेश विधानसभा में अध्यादेश और अधिसूचनाएं पेश की जाएंगी और बाद में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। शीतकालीन सत्र का समापन 1 दिसंबर को होगा।

Related posts

Leave a Comment