हरियाणा और पंजाब आज दोपहर बाद चेन्नई में वरिष्ठ पुरुषो के 13वें राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप खिताब के लिए आमने-सामने होंगे।
पंजाब ने कल कर्नाटक को 5-1 से हरा दिया, जबकि हरियाणा ने पैनल्टी शूटआउट के जरिये तमिलनाडु पर जीत दर्ज की। यह चैम्पियनशिप राज्य स्तर की राष्ट्रीय फील्ड हॉकी स्पर्धा है जिसका आयोजन पहली बार 1928 में किया गया था।