भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 और कंपनियों, वेबसाइट तथा डिजीटल प्लेटफार्म को अनाधिकृत विदेशी मुद्रा लेनदेन प्लेटफार्म की चेतावनी सूची में शामिल किया है। इनमें मोबाइल ऐप-गेट ट्रेड और एडमिरल मार्किट, ब्लैकबुल, फोरक्स-फोर यू, पीयू प्राइम और रियल गोल्ड केपिटल लिमिटेड सहित 18 कंपनियां शामिल हैं। अब विदेशी मुद्रा लेनदेन के लिए अवैध घोषित कंपनियों की संख्या बढकर 75 हो गई है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि अवैध घोषित की गई कंपनियां न तो विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 के अंतर्गत विदेश मुद्रा लेनदेन के लिए अधिकृत हैं और न ही इलैक्ट्रोनिक लेनदेन प्लेटफार्म- ईटीपी पर विदेशी मुद्रा लेनदेन का संचालन करने के लिए अधिकृत हैं।